फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑल सेंट कॉलेज ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित द्वितीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। स्व. कैलाश बिष्ट की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। पहला मुकाबला ऑल सेंट कॉलेज व सेंट जॉन्स के मध्य हुआ, जिसमें ऑल सेंट ने 3-0 से जीत दर्ज की। इससे पूर्व अतिथियों की ओर से सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर महासचिव अनिल गढ़िया, पवन खनायत, शैलेंद्र बर्गली, रवि प्रकाश जोशी, बिशन सिंह मेहता, डाॅ. मनोज बिष्ट, कविता गंगोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें