फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंडियन नेवी के नाम रही ऑल इंडिया वॉलीबाल ट्रॉफी

Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल में वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मिनी स्टेडियम भीमताल में स्व पूरन सिंह चनौतिया और स्व संजय टम्टा की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता इंडियन नेवी के नाम रही। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडियन नेवी ने साई कुरुक्षेत्र को 3-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया और सतीश टम्टा ने विजेता टीम को बधाई देने के साथ प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। संचालन विमल कुमार और हरीश पांडे ने किया। इस दौरान हरमन माइनर स्कूल प्रधानाचार्य केडी सिंह, सभासद सीमा टम्टा, रामपाल सिंह गंगोला, आशा उप्रेती, मदन सिंह नौलिया, पंकज उप्रेती, नीरज कुमार मोनू, नरेश कुमार, उमेश पाठक, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें