फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरियाणा के नाम रही ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
भीमताल में ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। मिनी स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरियाणा ने एचवाईसी संभल को 3-0 से हराकर अपने नाम किया। मुख्य अतिथि दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने विजेता टीम को 50 और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश टम्टा ने बताया कि पूरन सिंह चनौतिया और संजय टम्टा की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में पंजाब, रुड़की, हरियाणा, संभल समेत कई टीमों ने भाग लिया। रविवार को फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने संभल को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पूरन बिष्ट, नवीन पांडे, ललित चुफाल, विमल कुमार, जितेंद्र बिष्ट, पंकज उप्रेती, शुभम नैनवाल, आशा उप्रेती, शिप्रा जोशी, पंकज जोशी, कमलेश रावत, रामपाल सिंह गंगोला, गुंजन रौतेला, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें