फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आकाश इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का अखिल भारतीय शुभारंभ

Tue, 18 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी (वि)। देशभर में एक साथ शुरू की गई राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 के अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट में शिक्षकों और कर्मचारियों ने विशेष ऑनलाइन बैठक में भाग लेकर परीक्षा के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा से जुड़ी पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, परीक्षा प्रारूप और छात्रवृत्ति के लिए पात्रता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा विकसित करना भी रहा। यह परीक्षा 5वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए खुली है और ऑनलाइन व प्रत्यक्ष दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और देशभर में स्थित आकाश केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक होगी, जबकि प्रत्यक्ष परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और एक नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में गौरव बिष्ट, सुभाष शर्मा, कैलाश जोशी, मोविन अहमद, अनिल नयाल, अभिषेक और लविशा सहित केंद्र के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें