हल्द्वानी में गौलापार के खेड़ा में एक जनवरी की रात हुए हादसे में घायल चारों युवक खतरे से बाहर हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। कार सवार सभी युवक बहेड़ी के रिछा के रहने वाले हैं।
खेड़ा में पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर में रिछा निवासी इसरार, मुजाहिद, सनावर और अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार सवार पांचवें युवक रिजवान की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पिकअप वाहन हाईवे पर पलट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग तक खुल गए थे।