फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज से बंद होंगे सीटीआर समेत सभी वन प्रभागों के जोन

Tue, 30 Jun 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। आज से काॅर्बेट टाइगर रिजर्व और उससे सटे वन प्रभागों में मौजूद पर्यटन जोन बंद हो जाएंगे। हर साल मानसून सीजन के चलते पर्यटन जोन के भीतर मौजूद बरसाती नालों और नदियों का जलस्तर कई गुना तक बढ़ जाता है। इसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। डीएफओ तराई पश्चिमी पीसी आर्या के मुताबिक वन विभाग की ओर से पर्यटन जोन को 30 जून से मानसून सीजन तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें तराई के फाटो और हाथीडगर, रामनगर वनप्रभाग के सीतावनी, भंडारपानी और कालाढूंगी जोन समेत सीटीआर के बिजरानी और दुर्गादेवी शामिल हैं। केवल सीटीआर के ढेला, झिरना और गर्जिया जोन में डे-विजिट सफारी चलेगी। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मानसून में इन तीन जोन में केवल सफारी चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें