फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Wed, 11 Sep 2024 03:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर/हल्दूचौड़। नैनीताल में राजकीय पॉलिटेक्निक में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 90 विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। वहां प्रधानाचार्य एकेएस गौड़, दीपा बिष्ट, दीपा अधिकारी आदि थे। इधर मालधनचौड़ डिग्री कॉलेज रामनगर में 19 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई।
विज्ञापन

डॉ. विवेक कुमार, डॉ. मेघा जोशी ने छात्र-छात्राओं को कृमि से मुक्ति के उपाय भी बताए। वहां प्रभारी प्राचार्या प्रो. जीसी पंत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियदर्शन, डॉ. पीके निश्छल, प्रदीप चंद्र, शुभम ठाकुर, कपिल आर्या, मो. नफीस, राकेश चंद्रा, जसवंत सिंह आदि थे।
इधर हल्दूचौड़ के एलबीएस डिग्री कॉलेज में भी विद्यार्थिर्याें को दवा खिलाई गई। वहां प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे आदि थे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में भी बच्चों को दवा खिलाई गई। वहां सीएचओ मेघा गुरुरानी, गरिमा नैनवाल, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. मंजू जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें