- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हल्द्वानी शाखा गठित
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हल्द्वानी डिपो शाखा का गठन किया गया। बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। उसके बाद पदाधिकारियों ने शपथ ली।
अख्तर चौधरी शाखा अध्यक्ष बनाए गए। भूपेंद्र राठी उपाध्यक्ष, इकबाल अहमद मंत्री चुने गए। बृजेश सिंह, रामप्रकाश यादव और रघुवीर चौधरी को क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाया। जलील अहमद और सुनील जोशी को प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिली। कार्यकारिणी को क्षेत्रीय मंत्री रघुवीर चौधरी ने शपथ दिलवाई। संवाद