भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत डहरा की दुग्ध समिति में शुक्रवार को हुए चुनाव में अजय सिंह चनौतिया समिति अध्यक्ष और भावना पांडे को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही प्रेमा देवी, पदमा देवी, लीला शर्मा, अनिता देवी, बीना पलड़िया और विद्या आर्य को सदस्य बनाया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने पशुपालकों के हितों में करने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया आदि मौजूद रहे।