फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शीत महोत्सव में ऐपण स्पर्धा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चेष्टा विकास संस्था और नाबार्ड के सहयोग से आयोजित शीत महोत्सव में पारंपरिक और ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं की घोषणा सोमवार को समापन अवसर पर की जाएगी। पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन मुख्य अतिथि दर्जाधारी रेनू अधिकारी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल ने स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों को देखा। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन कर सहयोग का आश्वासन दिया। वहां नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, वित्तीय जागरूकता सलाहकार बीडी नैनवाल, संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी, सचिव मुकुल कुमार, बालकृष्ण जोशी, कंचन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें