फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंट मैरी कॉन्वेंट में एआई लैब का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सेंट मैरी कॉन्वेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब का उद्घाटन विधायक सरिता आर्य ने किया। विधायक ने कहा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। तकनीक का सही दिशा में उपयोग बच्चों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। टेक्नीशियन अमित कुमार ने कहा कि लैब में विद्यार्थी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोट बनाना, थ्री-डी प्रिंट टेक्नोलॉजी, ड्रोन डिजाइनिंग और प्रोग्रामिंग जैसी उन्नत तकनीकों पर कार्य करेंगे। निशुल्क लैब प्रोग्राम के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। यहां प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा, ऑल सेंट कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर रिचर्ड, प्रबंधक शीबा, सिस्टर ईलीना, सिस्टर निर्मला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, भरत मेहरा, ज्योति जलाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें