लालकुआं। कृषि विभाग की परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के तहत मोटाहल्दू के जैविक गांव पदमपुर देवीलिया में किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए। योजना के प्रथम चरण में 21 किसानों को एक-एक स्प्रे पंप और जैविक खाद बनाने के लिए ड्रम उपलब्ध कराए गए। एनजीओ मनोरमा डबराल, जन कल्याण समिति के भरत बोरा और जैविक प्रशिक्षक अनिल पांडे ने किसानों को जैविक कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और जैविक प्रशिक्षक अनिल पांडे मौजूद रहे।