फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पौधरोपण के लिए सेंचुरी मिल और पंतनगर विवि के बीच करार

Sat, 04 Apr 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। सेंचुरी पल्प व पेपर और गोविंद बल्लभ पंत कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच 200 एकड़ भूमि पर पौधरोपण के लिए एक समझौता हुआ है। सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता और विश्वविद्यालय के उप नियंत्रक फार्म सत्य प्रकाश कुरील ने इस करार पर हस्ताक्षर किए। गुप्ता ने बताया कि यह समझौता कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, हरित आवरण बढ़ाने और स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करने में उपयोगी होगा। उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने बताया कि मिल ने वर्ष 2026 के लिए 2.22 करोड़ और 2027 के लिए 2.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। यहां विवि के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. टीपी सिंह व महाप्रबंधक डॉ. आशुतोष सिंह के साथ-साथ सेंचुरी मिल के मुख्य वित्त अधिकारी महेंद्र कुमार हरित, उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, अमित गंगवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें