फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड: आरोपियों को सजा होने पर आंदोलनकारियों ने जताई खुशी, नेताओं को भी दंड मिलने की उम्मीद जगी

Tue, 19 Mar 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामपुर तिराहा कांड में दोषी पीएसी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने न्यायालय के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य आंदोलन के दौरान दो अक्तूबर 1994 को चर्चित रामपुर तिराहा कांड में दोषी पीएसी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने न्यायालय के फैसले की सराहना की है। राज्य आंदोलनकारी विजय भट्ट ने बताया कि आंदोलन के समय उन्हें भी बरेली के नवाबगंज में रखा गया था। जो अधिकारी और नेता इस कांड में लिप्त थे, उन्हें भी जल्द सजा मिले।

राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद फैसला आया है। इस कांड में अभी मुख्य किरदार जिन बड़े अधिकारियों ने निभाया है, उनको सजा मिले बिना राज्य आंदोलनकारियों को शांति नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें