फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक भगत के नेतृत्व में आज सीएम से मिलेंगे आंदोलित उपनल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में आंदोलित उपनल कर्मचारी बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करेंगे।विधायक भगत ने बताया कि बकाया वेतन भुगतान और पदों के सृजन की मांग को उपनल कर्मियों ने उनके सामने भी रखा था। उन्होंने कहा कि कई माह से कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कर्मचारियों को परिवार पालन में दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुधवार का समय लिया गया है। सीएम के सामने वह वेतन भुगतान और पदों के सृजन की मांग को रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें