फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुलपति के बाद अब प्राचार्य की फोटो लगाकर रुपये की मांग

Fri, 19 Jul 2024 06:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। साइबर ठगों की नजर उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर है। कुमाऊं विवि के कुलपति के बाद बृहस्पतिवार को साइबर ठगों ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी की डीपी लगे लगे नंबर से शिक्षकों को संदेश भेजे और मदद के लिए रुपयों की मांग की।
विज्ञापन


प्राध्यापकों ने प्राचार्य से संपर्क कर मामले की जानकारी दी और संबंधित नंबर के खिलाफ भोटिया पड़ाव चौकी में तहरीर दी है। प्राचार्य प्रो. बनकोटी बृहस्पतिवार को निजी काम की वजह से अवकाश पर थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे कॉलेज के करीब 10 प्राध्यापकों को प्राचार्य की फोटो लगे व्हाट्सएप नंबर से मैसेज प्राप्त हुए। साइबर ठगों ने खुद को प्रो. बनकोटी बताते हुए प्राध्यापकों से रुपये की मांग की और उन्हें अपने नंबर पर कॉल करने को कहा। प्राध्यापकों से उनकी लोकेशन भी पूछी गई। शक होने पर प्राध्यापकों ने प्रो. बनकोटी को फोन कर मामले की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. बनकोटी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए भोटिया पड़ाव चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने सभी अध्यापकों और छात्रों से सतर्क रहने को कहा है। मालूम हो कि बुधवार को कुमाऊं विवि के कुलपति के परिचितों से भी इसी तरह पैसों की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें