फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योलीकोट: 15 माह से बंद पड़ी पेयजल टंकी चालू करने की कवायद तेज, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जल संस्थान सक्रिय

Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

जल जीवन मिशन के तहत 15 माह पहले बनकर तैयार हुई 100 किलोलीटर (एक लाख लीटर) क्षमता की पेयजल टंकी अब लोगों की प्यास बुझाएगी। ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों के प्रकोप के बीच हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जल संस्थान ने टंकी चालू करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जल जीवन मिशन के तहत 15 माह पहले बनकर तैयार हुई 100 किलोलीटर (एक लाख लीटर) क्षमता की पेयजल टंकी अब लोगों की प्यास बुझाएगी। बजट के अभाव में लंबे समय से टंकी को सुचारू नहीं किए जाने के कारण क्षेत्र के लोग दूषित पेयजल पीने के लिए मजबूर थे। ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों के प्रकोप के बीच हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जल संस्थान ने टंकी को चालू करने की कवायद तेज कर दी है।

बृहस्पतिवार को जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ टंकी और संबंधित पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को शुक्रवार से निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर टंकी से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बताया कि टंकी तैयार होने के बावजूद बजट उपलब्ध न होने के कारण आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य लंबित था। इसी बीच क्षेत्र में दूषित पेयजल से बीमारी के मामले सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया।

स्थानीय स्तर पर लगातार उठ रही मांग और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब जल संस्थान ने कार्य शुरू करने की तैयारी की है। उल्लेखनीय है कि भाजपा जिला मंत्री पुष्कर जोशी के प्रयासों के बाद विधायक और सांसद निधि से इस कार्य के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि टंकी शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान होगा और जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें