फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: एसटीएच में भर्ती टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, उपचार में लापरवाही का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के मेडिसन विभाग में टीबी पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के मेडिसन विभाग में टीबी पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसी दौरान वहां भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने जांच की बात कही है।

जानकारी के अनुसार टीबी से पीड़ित मरीज की हालत बिगड़ी तो उसे सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर अचानक मरीज की हालत बिगड़ी और इसके कुछ ही देर बाद बीमार ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद एसटीएच में मौजूद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

उन्हाेंने मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चिकित्साधीक्षक जीएस तितियाल ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर विभाग के एचओडी से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। इस मामले में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें