फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 10 ई-रिक्शा आने के बाद बंद हो जाएंगे पैडल रिक्शा

Tue, 19 Mar 2024 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल की माल रोड में पैडल रिक्शा। प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में 10 और ई-रिक्शा आने के बाद ब्रिटिशकाल से मालरोड की सवारी रहे पैडल रिक्शा बंद हो जाएंगे। पालिका स्तर पर और नये दस ई-रिक्शा लाने की तैयारी है। वर्तमान में माल रोड पर केवल 11 पैडल रिक्शा ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने मालरोड पर यातायात के लिए सबसे पहले हाथ रिक्शा की शुरुआत की थी। वर्ष 1942 में नैनीताल की मालरोड पर पैडल रिक्शा चलाया गया। हाल के वर्षों तक नगर पालिका की ओर से लाइसेंस प्राप्त 82 रिक्शों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन वर्तमान सुविधाओं व व्यवस्थाओं को देखते हुए 2016 में जनहित संस्था ने पैडल रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शा संचालन की मांग थी। दो साल पहले पालिका ने मालरोड में पांच ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी। अब यह संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। वर्तमान में माल रोड पर केवल 11 पैडल रिक्शा ही संचालित किये जा रहे हैं, लेकिन जल्द ही दस और ई-रिक्शा लाकर पैडल रिक्शा संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
ईओ राहुल आनंद ने बताया कि डीएसए मैदान में क्लाइंबिंग वॉल के समीप रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट स्थापित कर दिया गया है। रिक्शा मालिक समिति के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद दस और ई-रिक्शे लाए जाने हैं, जिनके आने के बाद शेष 11 पैडल रिक्शों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें