फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह वर्ष बाद नैनीझील का जल स्तर आज पहुंचेगा शून्य पर

Thu, 13 Jun 2024 05:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीझील का जल स्तर इस वर्ष छह वर्ष बाद शून्य पर पहुंचेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को झील का जल स्तर आधा इंच रहा। यदि रात में बारिश नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को यह शून्य पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दस वर्षों में नैनीझील का जल स्तर पांचवीं बार शून्य पर पहुंचेगा, इससे पहले 2018 में जल स्तर शून्य पर पहुंचा था। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश के मुताबिक बीते वर्षों में वर्ष 2014 में 17 मई को झील का जल स्तर शून्य पर पहुंचा था। इसके बाद वर्ष 2016 में 16 फरवरी, 2017 में 12 फरवरी और 2018 में 7 मई को जल स्तर शून्य था। झील नियंत्रण कक्ष की नियमित मानीटरिंग कर डाटा संकलित करने वाले सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि बुधवार को जल स्तर आधा इंच रहा, अगर रात में बारिश नहीं हुई तो पेयजल के रूप में सप्लाई के बाद आधा इंच घटकर जल स्तर बृहस्पतिवार को शून्य पर होगा। विभाग की ओर से माइनर में रीडिंग मापन के लिए फिलहाल सरिया में पेंट आदि कर उसे स्थापित किया गया है। शीघ्र ही इसके स्थान पर गेज स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें