फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घटिया निर्माण के बाद अब पैचवर्क भी विवादों में

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। छोटी हल्द्वानी मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी ने रविवार से पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क करीब आठ माह पूर्व बनाई गई थी लेकिन घटिया निर्माण के चलते कुछ ही समय में जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई थी। हालांकि पैचवर्क शुरू होते ही कार्य की गुणवत्ता पर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड नंबर एक के सभासद रोहित बुधलाकोटी ने कार्य में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर विभाग का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं है जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें