फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद सैलानियों ने देखी ढिकाला में फिल्म

विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में बनाया सैलानियों के लिए बना थियेटर। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के ढिकाला जोन में पांच साल बाद सैलानियों को वाइल्ड लाइफ पर आधारित तीन फिल्में दिखाई गईं। फिल्म देखकर सैलानी खासे रोमांचित हुए। पांच साल पहले फिल्में दिखाई जाती थीं। बाद में फिल्म दिखाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

सैलानियों को इंटरप्रिटेंशन सेंटर, लाइब्रेरी में कॉर्बेट के बारे में जानने को मिला। ढिकाला में बनाए थियेटर में वन्यजीवों पर आधारित फिल्में दिखाई गईँ। ढिकाला में पहले दिन सैलानियों को बाघ के दर्शन हुए थे। उन्हें वन्यजीवों के बारे में भी जानने को मिला। ढिकाला रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि पांच साल बाद ढिकाला में बने थिएटर में सैलानियों को वन्यजीवों पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से सैलानियों को जंगल में रहने वाले प्रत्येक वन्यजीव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सैलानियों को दिखाया मोदी ट्रेल
कार्बेट पार्क प्रशासन ने सैलानियों को वन्यजीवों पर आधारित फिल्मों के अलावा 2019 में कॉर्बेट पार्क आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शूटिंग स्थल को भी दिखाया। जहां प्रधानमंत्री ने शूटिंग की थी उस स्थल को मोदी ट्रेल का नाम दिया गया है। सैलानियों को प्रधानमंत्री द्वारा की गई शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें