हल्द्वानी। शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों का वितरण लगभग हो चुका है। कॉपियों के लिए अब भी उनकी आंखें तरस रही हैं। सरकारी विद्यालयों में अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हैं। सरकार ने इनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पहली बार सत्र 2025-26 से निशुल्क कॉपियों के वितरण की भी घोषणा की थी लेकिन अबतक छात्र-छात्राओं को एक भी कॉपी नहीं मिली हैं। सीईओ जीआर जायसवाल ने बताया कि कॉपियां अभी नहीं आई हैं। आने के बाद ही इनका वितरण होगा। संवाद