फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एरियल बंच केबल बिछेगी, बिजली चोरी और दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खुले तारों से होने वाली दुर्घटनाओं और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए ऊर्जा निगम लो टेंशन (एलटी) लाइन की जगह एरियल बंच (एबी) केबल का जाल बिछाएगा। आठ करोड़ रुपये से कमलुवागांजा, टीपीनगर और लालकुआं सब डिविजन से जुड़े 350 किलोमीटर के इलाके में एबी केबल बिछाई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। ऊर्जा निगम संकरी गलियों वाले इलाके में सबसे पहले एरियल बंच केबल बिछाएगा। इन इलाकों को चिह्नित भी कर लिया है।
विज्ञापन



इन इलाकों में बिछेगी एबी लाइन

कमलुवागांजा उप संस्थान के लामाचौड़, कुसुमखेड़ा, कठघरिया, मुखानी, ऊंचापुल, बिठौरिया, ब्लॉक, दमुवाढूंगा और फतेहपुर, ट्रांसपोर्ट नगर उप संस्थान के धनपुरी, संगम विहार, पंचायत घर, गन्ना सेंटर, बेलबाबा, हिंदुस्तान पेट्रोल, देवलचौड़, जज फार्म और तल्ली हल्द्वानी, लालकुआं उपसंस्थान के हल्दूचौड़, वर्ल्ड बैंक, हाथीखाल, डुंगरपुर, घोड़ानाला, बमेठा बंगर, गांधी नगर, शास्त्रीनगर।



तीनों सब डिविजन में 350 किलोमीटर एलटी लाइनों को एबी लाइन में तब्दील किया जाएगा। संकरी गलियों वाले क्षेत्रों में नुकसान की आशंका को रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडी पांगती, ईई, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें