रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी नौ नवंबर सुबह 11 बजे से परिषद की वेबसाइट www.ukdeled.com और www.ubse.uk.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार डोंडियाल ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अथवा नाम व जन्मतिथि का उपयोग कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने पर अभ्यर्थी 16 और 17 नवंबर को अपने चयनित प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।