फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला कॉलेज में प्रवेश थमे, एमबीपीजी में जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में प्रवेश की गति थम गई है। यहां स्नातक पहले सेमेस्टर में चार सौ प्रवेश भी नहीं हो पाए हैं। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को 147 प्रवेश हुए। बीए में 90, बीकॉम में 32, बीएससी गणित में चार और बायो में 21 युवाओं ने दाखिला लिया। अब तक एमबीपीजी में बीए में 2316, बीकॉम में 667, बीएससी गणित में 401 और जीवविज्ञान में 412 एडमिशन हुए हैं। कॉलेज में कुल 3796 प्रवेश कॉलेज में हो चुके हैं। महिला डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राएं अब नहीं पहुंच रही हैं। बृहस्पतिवार को कॉलेज में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। यहां बीकॉम ऑनर्स में 60 सीटें भर गई हैं। इसके अतिरिक्त बीए, बीएससी, बीकॉम में सीटें अब भी खाली हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें