फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश मेरिट कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वर्ष 2020-21 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (बीकॉम/ बीकॉम आनर्स) की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया गुरुवार (आज) से शुरू होगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल में महिला महाविद्यालय के लिए पंजीकरण कराने वाली छात्राएं पहली अक्तूबर से लेकर सात अक्तूबर तक अपने प्रवेश आवेदन पत्र, शैक्षिक योग्यता एवं अन्य प्रमाणपत्रों की छायाप्रति महाविद्यालय में जमा करा सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रवेश आवेदन पत्र एवं शैक्षिक अभिलेख जमा करने के लिए संकायवार व्यवस्था की है। बताया कि कला संकाय में आवेदन करने वाली छात्राएं-ब्लाक ए काउंटर नंबर-एक पर, बी.काम/बी.कॉम आनर्स काउंटर नंबर दो पीछे वाले गेट के पास, विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं (जेडबीसी/पीसीएम)- ब्लॉक बी द्वितीय भवन में जमा करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश आवेदन फार्म पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उक्त काउंटरों पर जमा किए जाएंगे। कहा कि सात अक्तूबर के बाद महाविद्यालय द्वारा किसी भी स्थिति में आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने बताया कि प्रवेश मेरिट कॉलेज की वेबसाइट ipggcchaldwani.org पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें