बनभूलपुरा थाने के सामने स्थित एक मदरसे में चल रही परीक्षाओं में नकल की सूचना मिलने पर हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। अधिकारियों ने मदरसा प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज तलब की है। अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मदरसा इशातुल हक में वर्तमान में मदरसा बोर्ड के तहत परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को अधिकारियों को सूचना मिली कि मदरसे में परीक्षाओं के दौरान नकल कराई जा रही है। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और तहसीलदार सचिन कुमार ने मदरसे में छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि इस दौरान मदरसे में कई बच्चे परीक्षाएं देते नजर आए। नकल की शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।
ये पढ़ें- TOP NEWS: उत्तराखंड में गुंडागर्दी, गाड़ी से युवक को कुचला...तो कहीं छात्रा ने की खुदकुशी; पढ़िए बड़ी खबरें
मौके पर समाज कल्याण विभाग के एडीओ भी मौजूद मिले। कहा कि प्रबंधन से मदरसे में आयोजित परीक्षाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।