फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में प्रशासन खाली कराएगा फुटपाथ

Mon, 16 Feb 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में कई कारोबारियों और लोगों की ओर से फुटपाथों में किए गए कब्जों को प्रशासन जल्द हटाएगा जिससे राहगीरों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन


नैनीताल में फुटपाथों पर कारोबारियों का कब्जा होने लगा है। तल्लीताल से लेकर मल्लीताल तक बाजार में लोग फुटपाथ पर वाहन पार्क कर रहे हैं। कुछ व्यापारी अपने रेस्टोरेंट के आगे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर कुर्सी-मेज लगा रहे हैं। देर शाम मालरोड के किनारे फड़ लगने के बाद लाेगों को सड़क पर चलना पड़ता है। सीजन के समय यह समस्या बढ़ जाती है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि नगर पालिका व पुलिस के साथ अभियान चलाकर फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें