एमबी इंटर कॉलेज में रोके गए युवा
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। एमबी इन्टर कॉलेज के शेल्टर होम में रोके गए लोग समय को अच्छे से व्यतीत करने के लिए खेल सामग्री की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिमागी और शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए खेल कूद बहुत जरूरी है। कॉलेज के शेल्टर होम में फिलहाल 59 लोग हैं इनमें ज्यादातर युवा हैं। लॉक डाउन के बाद अचानक से इन लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है। तनाव को दूर करने के लिए इन लोगों ने बेट, बॉल, फुटबॉल, लूडो आदि की मांग की है जिससे उनका मनोरंजन हो जाए और वे चिंता, तनाव से दूर रह सकें।