भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के पटरानी में सोमवार को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा घटना स्थल पर पहुंचे। कैड़ा ने घायलों को एबुंलेंस से हल्द्वानी एसटीएच भेजा। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों को उपचार के राशि देने को कहा। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।