हल्द्वानी। गौलापार के बागजाला में कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां क्वारंटीन किए गए कई लोगों के इधर-उधर घूमने की शिकायत है। जनप्रतिनिधियों ने यहां निगरानी बढ़ाने की मांग की है। गौलापार देवला तल्ला के पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह नौला ने बताया कि प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला में रखे गए लोगों में कई इधर-उधर घूम रहे हैं। सेंटर पर लोगों की निगरानी ठीक तरीके से नहीं की जा रही है। यहां लोगों के खुले में घूमने से संक्रमण का खतरा है। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपने गांव की सीमा को सील कर पहरेदारी शुरू कर दी है।