गौलापार (नैनीताल)। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने वन, सिंचाई विभाग, वन विकास निगम, ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ नंधौर नदी किनारे बसे दुबेलभीड़ा, आमखेड़ा, घुसापुर आदि गांवों का मंगलवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि नंधौर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत का एस्टीमेट तैयार किया गया है। यह कार्य वन भूमि से संबंधित होने के कारण वन विभाग से अनुमति आवश्यक है। शासन से अनुमति एवं बजट प्राप्त होने के बाद ही कार्य शुरू किया जा सकेगा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने नदी किनारे बड़े-बड़े बोल्डर लगाने की मांग करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश रावत, सुभाष जोशी, गणेश दास जोशी, महेंद्र सिंह रैकोनी, लक्ष्मण सिंह मार्तोलिया, भवन पोखरिया, नितेश बुकनी, मनमोहन गढ़कोटी, इंद्रजीत सिंह, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।