फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की समस्याओं का करें समाधान : वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने लालकुआं नगर पंचायत में समीक्षा बैठक करते हुए कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों ने वेतन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, ईपीएफ, कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न दिक्कतों के बारे में बताया। सदस्य नितिन चरन ने अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत से समस्याओं का समाधान करने को कहा। अधिशासी अधिकारी रावत ने आयोग को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों के जायज मुद्दों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। बैठक में सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, कर्मचारी नेता विनोद कुमार, कल्लू चरन, सोनू भारती आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें