फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला में अतिरिक्त खनन लक्ष्य की अनुमति न दी जाए

Fri, 17 May 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गौला में अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी स्थित भूतत्व एवं खनिकर्म विभा
विज्ञापन
हल्द्वानी/लालकुआं/चोरगलिया। विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने गौला में अतिरिक्त खनन लक्ष्य की अनुमति न देने की मांग को लेकर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन



समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी व महामंत्री जीवन कब्डाल के नेतृत्व में कार्यालय परिसर पहुंचे लोगों ने कहा कि क्रशर स्वामियों की ओर से पूर्व में लिखित में आश्वासन देने के बाद तयशुदा भाड़े की दरों में परिवर्तन कर दिया गया है। क्रशर स्वामी लगातार भाड़ा कम करते जा रहे हैं। इसके चलते कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण गौला में श्रमिक और चालक लगातार बीमार पड़ रहे हैं। कई क्रशर स्वामियों ने उपखनिज न लाने के संबंध में नोटिस चस्पा कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सत्र 2023-24 में निर्धारित चुगान लक्ष्य 38 लाख घनमीटर की पूर्ति होने के बाद गौला नदी में खनन की अतिरिक्त लक्ष्य की अनुमति न देने की मांग की। समिति की ओर से इस संबंध में राज्य खनन निदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। वहीं, डंपर एसोसिएशन के संरक्षक इंदर सिंह बिष्ट ने कहा कि शासन और क्रशर स्वामी खनन व्यवसायियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके खिलाफ खनन व्यवसायी आज एसडीएम कार्यालय हल्द्वानी और डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में इंदर सिंह नयाल, सुरेश जोशी, शेखर कांडपाल, मदन उपाध्याय, गोकुल भट्ट, गोपाल तिवाड़ी आदि थे। डीएलएम धीरेश बिष्ट का कहना है कि खनन सत्र और निकासी लक्ष्य बढ़ाने के लिए खान विभाग की टीम ने नदी में सर्वे कार्य किया है। उधर, नंधौर नदी में उपखनिज निकासी की मात्रा बढ़ाने के लिए चोरगलिया के वाहन स्वामियों ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राहुल पानू, विनोद बजेठा, मोहन बजेठा, कमलेश कुमार, मनमोहन गढ़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें