फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अभिनेत्री वाणी ने किया वाय कांट एलिफेंट बी रेड का विमोचन

Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पहुंची सेंसर बोर्ड की सदस्य और अभिनेत्री वाणी त्रिपाठी ने ऐशडेल होटल में अपनी पुस्तक वाय कांट एलिफेंट बी रेड का विमोचन किया। साथ ही पुस्तक से संबंधित जानकारियां साझा की।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता ने दौरान वाणी त्रिपाठी ने कहा कि एक लेखिका के रूप में उन्होंने अपनी पहली पुस्तक बच्चों को गुरु के रूप में संदर्भित की है। वाणी ने कहा कि छोटे बच्चे आनंददायक तरीके से विभिन्न प्रश्नों और जिज्ञासाओं से भरे होते हैं लेकिन हम उन्हें अपने तरीके से समझाते हैं। वाणी त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के दौर में पुस्तकों का महत्व कम हो रहा है। भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में पब्लिक पुस्तकालयों की कमी और बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका असर साहित्य पर पढ़ा है और किताबों से लोगों की दूरी बढ़ी है। अभिनेत्री वाणी त्रिपाठी की ओर से अंग्रेजी में लिखी पुस्तक वाय कांट एलिफेंट बी रेड की कहानी को लेकर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक बच्चों की मन में उत्पन्न होने वाले सवालों का उत्तर है। पुस्तक लोगों को उनके बचपन की स्मृति के साथ बालमन के कोमल विचारों से अभिभूत कराती है। इस मौके पर कूर्मांचल बैंक के पूर्व अध्यक्ष आलोक साह, सुमन, अमिताभ, विशाल खन्ना, यामिनी खन्ना, गीता साह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें