फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अभिनेता सुनील शेट्टी ने फाटो पर्यटक जोन में की जंगल सफारी

Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ फोटो खिंचवाते पर्यटक व वन कर्मियों का स्टॉफ
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार सुबह के समय जंगल सफारी की। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी एक कार्यक्रम में काशीपुर आए थे। सोमवार सुबह वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में सफारी करने पहुंचे। नेचर गाइड वह जिप्सी चालकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और जंगल के अनुभव को उनके साथ साझा किया। अभिनेता को अपने समक्ष देख पर्यटक भी उत्साहित नजर आए। डीएफओ पीसी आर्या ने बताया कि अभिनेता ने जंगल सफारी की और उन्हें वन्यजीवों के दर्शन हुए। जंगल सफारी के बाद वह दिल्ली को चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें