भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने शनिवार को वार्ड सात कुआंताल में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने ठेकेदार से सीसी रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराने को कहा। सीमा ने बरसात से पहले नालों में जमीं सिल्ट निकालने के भी निर्देश दिए। सभासद उमेश पाठक आदि सीसी रोड बनने तक वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की है। इस दौरान जेई एमएस धौनी, योगेश आर्य आदि मौजूद रहे।