फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों की जान जोखिम में डालने पर जिप्सी पर गिरी गाज

Sat, 13 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में नियमों का उल्लंघन कर बाघ के बिल्कुल नजदीक जिप्सी ले जाने के मामले में डीएफओ ने जिप्सी चालक और वाहन दोनों को अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। बीते दिनों कुछ पर्यटकों के फाटो जोन में जंगल सफारी के दौरान रास्ते में एक बाघ दिखाई दिया। जिप्सी चालक जुबेर बाघ के काफी नजदीक जिप्सी ले गया। अचानक जिप्सी को इतने पास देखकर बाघ भी असहज और चौंक गया। इसी बीच जिप्सी में सवार पर्यटकों की सांसें अटक गई। गनीमत रही कि बाघ ने आक्रामकता नहीं दिखाई और पर्यटकों पर हमला नहीं किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर जिप्सी और जिप्सी चालक को बैन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें