नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर चल रही एक बाइक को सीज करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की है। रविवार को तल्लीताल में पुलिस यातायात व्यवस्थित कर रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पुलिस के सामने से तेजी से निकली। कोतवाल ने आगे तैनात पुलिसकर्मियों को बाइक रोकने के निर्देश दिए। तब तक युवक ने बाइक पर लगी फोल्डिंग प्लेट नीचे कर दी। पुलिस की ओर से जांच करने पर नंबर प्लेट फोल्डि़ंग वाली निकली। कोतवाल हरपाल सिंह ने जैन नगर ऊधमसिंह नगर निवासी अमित की बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। संवाद