फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसीपी का लाभ और वरिष्ठता सूची हो जारी

Tue, 03 Jun 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संगठन ने सीडीओ अनामिका से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की जिला स्तर से कई मांगे अभी तक लंबित हैं। पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी को सौंपा। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को डेढ़ वर्ष से लंबित एसीपी का लाभ देने, वरिष्ठता सूची जारी करने, कर्मचारियों का स्थानांतरण नीति के तहत ही पूर्ण पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण करने मांग की गई। इस दौरान जिला महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, आनंद बल्लभ पांडेय, गीतांजलि पडियार, हेमा बृजवाल, कौशल पांडेय, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें