फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिप्सी चालक से विवाद में आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

Sat, 31 May 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। 25 मई को जिप्सी चालक के साथ मारपीट के आरोपी गर्जिया चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि ढिकुली क्षेत्र में गर्जिया चौकी प्रभारी सादी वर्दी में जाम खुलवा रहे थे। एक रिजॉर्ट के बाहर खड़ी जिप्सी हटाने के लिए जिप्सी चालक आरिफ को कहा। आरोप है कि इसके बाद जिप्सी चालक ने अभद्रता की तो चौकी प्रभारी ने उससे मारपीट कर दी। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच हल्द्वानी सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें