फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: शादी का झांसा देकर शोषण...फिर गर्भपात और जान की धमकी, महिला वकील ने सहकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 03 Aug 2026 11:14 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बरेली निवासी एक युवती ने अपने सहकर्मी अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं, जिस पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बरेली निवासी एक युवती ने अपने ही सहकर्मी अधिवक्ता प्रेम सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाना क्षेत्र को स्थानांतरित कर दिया है।

 

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान पहले से एक अधिवक्ता से थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में कचहरी परिसर में उसकी तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बहाने अपने निर्माणाधीन भवन में ले गया जहां शादी का आश्वासन देते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी के परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने भी उसे बहू के रूप में स्वीकारने की बात कही और जल्द शादी कराने का भरोसा दिया।

 

युवती का आरोप है कि अप्रैल 2026 में जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसकी मां ने बेटे के लिए अन्य रिश्ते आने की बात कहते हुए 25 लाख रुपये लेकर शादी करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी और परिजनों ने उसे धमकाया कि यदि उसने बरेली में शिकायत की तो उसे उठवा दिया जाएगा। शिकायत में यह भी कहा कि नौ जुलाई को वह अपने विधिक कार्य से नैनीताल कोर्ट आई थी। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और धमकी दी कि यदि उसके खिलाफ कोई तहरीर दी गई तो उसे उठवा लिया जाएगा।

 

एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्रेम सिंह निवासी रामपुर हाईवे, ग्राम मथुरापुर बरेली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को जांच के लिए बरेली के सीबीगंज थाना भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें