हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के चौड़ीकरण की जद में आ रहे पाडलीपुर के ग्रामीणों ने विगत दिनों भूमि आधिपत्य अधिकारी कार्यालय नैनीताल में कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई थी। पाडलीपुर मोटाहल्दू निवासी विक्की पाठक ने बताया कि आपत्ति की सुनवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। पहले आपत्तियों की सुनवाई के लिए विभाग ने ग्रामीणों को 30 सितंबर का नोटिस दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही एक अक्तूबर को सुनवाई के लिए कहा गया। फिर दो दिन बाद तारीख और दिन बदलकर पांच अक्तूबर कर दिया, जिससे ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति है। संवाद