रामनगर। 16 अक्तूबर की रात देशी शराब की कैंटीन संचालक गोविंद सिंह नेगी पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने संचालक की तहरीर पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी खताड़ी निवासी वसीम को रेलवे के खाली मैदान से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।