रामनगर। पुलिस ने जिला बदर के आरोपी शिव कॉलोनी चोरपानी निवासी अनुज राज सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश पर 23 अप्रैल को छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम को आरोपी शिवनगर-रपटे के पास मिल गया। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेशों से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद