फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, छह घायल

Sat, 25 Feb 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सैलानियों की टेंपो ट्रेवलर रूसी के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रेवलर में सवार छह पर्यटक घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद एक सैलानी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को लुधियाना से टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर पर्यटक नैनीताल आ रहे थे। तभी रूसी बाईपास में एक मोड़ पर वाहन पहाड़ी से जा टकराया। इस दौरान वाहन के अंदर बैठे पांच सैलानी और एक बच्चा चोटिल हो गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि रधवेश, राजदीप, हरप्रीत, बीना, निशा को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। सात वर्षीय रेयान के सिर में चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें