फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टेंपो की टक्कर से बाइकसवार दो युवकों की मौत

Sun, 25 Jun 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर में टैम्पों बाइक की टक्कर में घायल को हायर सेंटर ले जाते हुए, घायल की रास्ते में मौत हो 
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हिम्मतपुर डोटियाल में शनिवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रवि सुपयाल (26) पुत्र महिपाल सुपयाल, प्रदीप (29) पुत्र मोहनराम सांवल्दे पश्चिमी के रहने वाले थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। हिम्मतपुर डोटियाल में रामनगर से सांवल्दे की ओर जा रहे टेंपो से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने युवकों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। रवि की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में टेंपो मामूली क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, सवारियां बाल-बाल बच गईं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें