रामनगर। कोसी रोड निवासी आस्था अग्रवाल ने पीसीएस परीक्षा पास की है। पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम समेत सभासदों ने आस्था के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आस्था ने राज्य कर विभाग में सहायुक आयुक्त बनकर पूरे रामनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान पारस गोला, तनुज दुर्गापाल, खष्टी, नंदन जोशी, हेमंत बिष्ट आदि मौजूद रहे।