नैनीताल। झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर की छात्रा आरती आर्या का चयन हुआ है। आरती सोमवार को झारखंड के लिए रवाना हो गई। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के मैनेजर विनय साह, प्रधानाचार्य शबनम अहमद, क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दरम्वाल, रश्मि पुरोहित, फुटबॉल कोच भगवत मेर ने खुशी जताई है।